देहरादून में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जेपी नड्डा को काले झंडे दिखाकर किया विरोध प्रदर्शन

देहरादून: शनिवार को युवा कांग्रेस देहरादून द्वारा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र नेगी के नेतृत्व में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी का विरोध किया गया ।

इस अवसर पर भारी संख्या में कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जेपी नड्डा को काले झंडे दिखाए गए। युवा कांग्रेस देहरादून का कहना था कि इस समय पूरे देश में किसान सड़कों पर आंदोलनरत हैं भाजपा को उनकी बिल्कुल भी चिंता नहीं है। वह अपने संगठन एवं चुनावी सभाओं में लाखों करोड़ों रुपए फूंक रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर देश में इस समय करोना की महामारी अपने चरम स्थान पर है। भाजपा द्वारा अपनी रैलियों में बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं को जमा किया जा रहा है। क्या सरकार का ध्यान इस ओर नहीं जाता कितनी संख्या में लोगों को एकत्रित करके करो ना संक्रमण को और फैलाया जा रहा है। वहीं जहां उत्तराखंड सरकार साप्ताहिक बंदी की बात करती है।

वही सप्ताह के अंतिम दिन इतने बड़े आयोजन करने से क्या करोना नहीं फैलेगा। जहां सरकार एक और शादी समारोह या अन्य सार्वजनिक स्थानों में केवल कुछ लोगों को ही एकत्रित होने की अनुमति दे रही है वहीं दूसरी ओर अपने कार्यक्रमों में भाजपा सरकार नियम कानूनों को ताक पर रख रही है। क्या यह सरकार की धोहरा मापदंड नहीं दर्शाता है। इसी दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प भी हो गई, जहां कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करके छोड़ दिया ।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.