राशन कार्ड पर एक साथ 17 कुंटल राशन मिलेगा देखिए क्या है पूरा मामला

Share your love

हरिद्वार

सूचना अधिकार के इस्तेमाल से एक जागरूक उपभोक्ता ने ना सिर्फ अपना राशन कार्ड हासिल किया बल्कि उन्हें अब एक साथ 2 साल का राशन जो कि 17 कुंटल के लगभग होता है आवंटित हुआ है इस मामले में सूचना आयोग ने संबंधित पूर्ति निरीक्षक पर ₹25000 का जुर्माना भी लगाया है 

 

क्या है पूरा मामला

हरिद्वार में लक्सर के गोवर्धनपुर निवासी राजेश कुमार ने खाद्य पूर्ति विभाग के पास अपना राशन कार्ड बनाने के लिए 2 वर्ष पूर्व आवेदन किया था लेकिन विभाग ने उन्हें 2 साल तक किन्ही कारणों से राशन कार्ड नहीं दिया जिसके पश्चात राजेश कुमार द्वारा सूचना के अधिकार से इस संबंध में जानकारी मांगी गई लेकिन जब उन्हें इस संबंध में सूचना के अधिकार के तहत कोई जानकारी नहीं दी गई तू राज्य सूचना आयोग ने जुर्माना लगाते हुए यह आदेश दिया कि अब राजेश कुमार को 2 वर्ष का राशन एक साथ दिया जाएगा और इसी के साथ सूचना आयोग ने जिला पूर्ति निरीक्षक पर ₹25000 का जुर्माना भी लगाया है वहीं एक साथ 17 कुंटल राशन मिलने की खबर पर सोशल मीडिया में राजेश कुमार की जमकर वाहवाही हो रही है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.