योग जीवन का वह दर्शन है जो मनुष्य को उसकी आत्मा से जोड़ता है:- स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत

Share your love

पौड़ी :-  कुलदीप रावत

जनपद पौड़ी में आज अंतराष्ट्रीय योग दिवस जनपद में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बेस अस्पताल श्रीनगर में आयोजित ’योगा फॉर ह्यूमैनिटी’ थीम पर आधारित कार्यक्रम का द्वीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। ज़िला मुख्यालय इडोंर स्टेडियम पौड़ी में अध्यक्षा जिला पंचायत  शांति देवी व नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम ने शुभारंभ किया। वहीं ब्लाक मुख्यालयों व अन्य स्थानों पर भी योग दिवस भव्य रूप से मनाया गया।
श्रीनगर में मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि योग जीवन का वह दर्शन है जो मनुष्य को उसकी आत्मा से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि आरोग्य रहने के लिए योग जरूरी है, जो कुछ आज योग कार्यक्रम में सिखाया गया है उसे जरूर अपने जीवन में अपनाएं।
इंडोर स्टेडियम पौड़ी में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्षा जिला पंचायत  शांति देवी ने कहा कि योग हमारे शरीर, मन और भावना को स्थिर और नियंत्रित भी करता है। उन्होने योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने और स्वस्थ जीवन जीने का संदेश दिया। कहा कि योग साधना के द्वारा हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं।
वीएनए माला यमकेश्वर में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लाक प्रमुख आशा भट्ट ने प्रतिभाग किया, जहां कुल 100 लोगों ने प्रतिभाग किया। राजकीय इन्टर कॉलेज सतपुली में कुल 65 लोगों ने, टीजीटी इंटर कालेज सिम्बलचौड़ में 125 लोगों ने, सिद्धबली मन्दिर परिसर कोटद्वार में 61 लोगों ने, इंडोर स्टेडियम पौड़ी में 251 लोगों ने तथा राजकीय मेड़िकल कॉलेज में 210 लोगों ने योगा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
योग दिवस के अवसर पर सिम्बलचौड़ कोटद्वार में अध्यक्ष गौ सेवा समिति राजेन्द्र प्रसाद अन्थवाल, निदेशक जिला सहकारी बैंक श्रीमती गीता बिष्ट, सतपुली में नगर पंचायत अध्यक्षा अंजना वर्मा, सिद्धबली में अध्यक्ष मंडी समिति सुमन कोटनाला, श्रीनगर में उप जिलाधिकारी श्रीनगर अजयवीर सिंह, सहित जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों नेहरु युवा केंद्र, शिक्षा विभाग, एनडीआरएफ, पुलिस, एनसीसी कैडेट, पीआरडी कार्मिकों सहित अन्य लोगों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.