विश्व प्रसिद्ध पूर्व फुटबॉलर डियागो माराडोना की हार्ट अटैक से मौत

Share your love

अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल के दिग्गज खिलाड़ी डिएगो मैराडोना का 60 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। दो हफ्ते पहले ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी। उस समय उन्हें ब्रेन सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

डिएगो मैराडोना की गिनती महान फुटबॉलर में होती है और उन्होंने 1986 में अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप जिताने में अहम रोल निभाया था। पीएम मोदी ने भी माराडोना के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इस टूर्नामेंट में उनका वर्ल्ड फेमस गोल भी शामिल है, जिसे हैंड ऑफ गॉड के नाम से जाना जाता है।इसी गोल की मदद से अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को फुटबॉल टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रेन सर्जरी के बाद डिएगो मैराडोना को 11 नवंबर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी। इस दिन उन्हें शाम 6 बजे डिस्चार्ज किया जाना था, लेकिन, मैराडोना वक्त से पहले ही घर के लिए रवाना हो गए थे, क्योंकि सड़कों पर उनके हजारों प्रशंसक एक झलक पाने के लिए उमड़ आए थे। मैराडोना ने बोका जूनियर्स, नपोली, बार्सिलोना जैसे क्लब की तरफ से फुटबॉल खेला। दुनियाभर में उनके करोड़ों चाहने वाले हैं। पेले के साथ दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलरों में गिने जाने वाले माराडोना 60 साल के थे। पिछले लंबे समय से वह कोकीन की लत और मोटापे से जुड़ी कई परेशानियों से जूझ रहे थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.