कौन है यह छुटभैया नेता जिसकी पुलिस ने निकाली हेकड़ी लग्जरी गाड़ी में हूटर बजाकर दिखा रहे थे रौब देखिए पूरा वीडियो
Share your love
पौड़ी गढ़वाल
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर में वीआईपी कल्चर खत्म कर दिया गया है हर एक व्यक्ति एक समान सबका साथ सबका विकास की दिशा में कार्य कर रहे हैं
जिसको लेकर उनके द्वारा सभी सरकारी गैर सरकारी गाड़ियों में लाल बत्ती का उपयोग भी खत्म किया गया है
हालांकि नेता अधिकारी रौब गालिब करने के लिए या तो अपने वाहन के आगे फ्लीट का प्रयोग करते हैं या फिर हूटर बजाते हुए चलते हैं
चलिए ठीक है मान लिया भैया जी पता भी तो चलना चाहिए कि यह व्यक्ति मंत्री हैं और ई फलां नेता अधिकारी है
लेकिन मंत्री अधिकारी तक तो ठीक है पर छुट- भैया नेता जब हूटर बजाते हुए अपनी हेकड़ी दिखाने लगे तो फिर क्या कहा जा सकता है
ऐसा ही कुछ देखने को मिला आज ऋषिकेश सीमा के पश्चात पौड़ी क्षेत्र में एक युवा नेता जाम लगते ही गाड़ी में हूटर बजाते हुए रोब गालिब कर रहे थे लेकिन पुलिस ने नेताजी की पूरी हेकड़ी ही निकाल दी जब उनसे पूछा गया आप गाड़ी में हूटर कैसे बचा सकते हैं तो साहब पुलिस अधिकारी को ही धमकाने में लग गए और खुद को भारतीय जनता पार्टी का नेता बताने लगे कहने लगे कि और नेता भी अपनी अपनी गाड़ी में यह सब लगाते हैं यह एक सामान्य बात है
और अपना महंगा फोन निकालकर कभी किसी अधिकारी से और कभी किसी से बात करने लगे अब इन जनाब के साथ इनका परिवार भी इस गाड़ी में सफर कर रहा था तो उनके साथ महिला भी पुलिस से अंग्रेजी भाषा में दुइ चार बातें सुनाने लगी और अपना वीडियो बनता देख नियम कानून का पाठ पढ़ाने में लग गई।
लेकिन मैडम अपनी गलती मानने को तैयार नही खैर इसके बाद क्या हुआ वीडियो में यह दिखाई और सुनाई दे रहा है कि इनका चालन काटिए लेकिन लगता है कि मामला पूरा मैनेज हो गया फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है युवा नेता किसी एसपी सिटी से बात कराते हुए भी दिख रहा है और बीच-बीच में एसएसपी पौड़ी गढ़वाल श्वेता मैडम का नाम भी ले रहा है लेकिन लगता है उसके बावजूद भी पुलिस ने नेताजी का चालन काट दिया खैर नेताजी अगली बार से शायद थोड़ा सबक लेंगे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
