जॉली ग्रांट हवाई अड्डे को लेवल- 2 का दर्जा, आखिर क्या है यह लेवल 2 ? क्यों दिया जाता है पढ़िए यहां….

Share your love

देहरादून

 

राजधानी देहरादून के जॉली ग्रांट हवाई अड्डे को लेवल 2 का दर्जा दिया गया है l एयरपोर्ट कार्बन एक्रीडिटेशन ACA कार्यक्रम के तहत लेवल टू दर्जा हासिल किया है l एयरपोर्ट को यह कामयाबी जीवाश्म ईंधन की खपत को कम कर प्राकृतिक ऊर्जा को बढ़ावा देने पर मिली है l एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल की पहल पर इस दर्जे से एयरपोर्ट को नवाजा गया है l एयरपोर्ट के निदेशक प्रभाकर मिश्रा के मुताबिक जलवायु परिवर्तन की चुनौती के बीच वैश्विक हवाई अड्डा उद्योग की प्रतिक्रिया के रूप में कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन को अपने और काम करने पर एशिया ने पहल की एयरपोर्ट कार्बन एक्रीडिटेशन कार्यक्रम के तहत हवाई अड्डे को दूसरा मान्यता स्टार मिला है l निदेशक ने बताया कि एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल का एयरपोर्ट कार्बन एक्रीडिटेशन हवाई अड्डों के लिए एक वैश्विक कार्बन प्रबंधन कार्यक्रम है जो की हवाई अड्डे के प्रयासों को स्वतंत्र रूप से आकलन कर मान्यता प्रदान करता है l


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.