प्रदेश में मौसम ने बढ़ाई ठिठुरन , देहरादून समेत चार जिलों में कोहरे का अलर्ट

Share your love

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम ने एक बार रुख बदला है। ऊंचाई वालो स्थानों में बर्फ की आशंका जताई जा रही है। वहीँ देहरादून और हरिद्वार समेत चार जिलों में घने कोहरे का अलर्ट ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, पौड़ी और नैनीताल के अलावा अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। पर्वतीय जिलों में पाले की ठंड परेशान करेगी।

बता दें की करीबन दो महीने के इंतज़ार के बाद उत्तराखंड के पहाड़ी इलाको में बर्फबारी देखने को मिली। मंगलवार को हुई बर्फबारी ने पर्यटकों का उत्साह बढ़ा दिया है। वहीँ मैदानी इलाको में धुंध ने मुश्किलें और ज्यादा बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिन और ऐसा ही मौसम रहने की आशंका जताई जा रही है।

टनकपुर में ठंड से अज्ञात व्यक्ति ने तोड़ा दम
क्षेत्र में कड़ाके की ठंड से करीब 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण ठंड माना जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चल सकेगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.