हमें सिर्फ और सिर्फ भाजपा के लिए कार्य करना है: पूर्व राज्यमंत्री
Share your love
रुड़की: 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कसनी शुरू कर दी है, विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों ने संगठनों में टिकट की दावेदारी ठोकना शुरू कर दिया है, उसी क्रम में आज रुड़की के खानपुर विधानसभा में पूर्व भाजपा राज्यमंत्री एवं आयकर व औद्योगिक सलाहकार संजय ठाकुर के नेतृत्व में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन समारोह का आयोजन किया गया जहां पार्टी कार्यकर्ताओं को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
पूर्व राज्यमंत्री संजय ठाकुर ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया और साथ में खानपुर विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी ठोक दी है। उन्होंने कहा हमें सिर्फ और सिर्फ भाजपा के लिए कार्य करना और एक होकर 2022 के विधानसभा चुनाव मैं प्रदेश की 70 की 70 विधानसभा सीटों पर भाजपा का परचम लहरा एक रिकॉर्ड कायम करना है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी आगामी विधानसभा चुनाव लडने की पूर्ण तैयारी है पार्टी अगर उन पर विश्वास जताकर उन्हें टिकट देती है तो पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ा जाएगा पार्टी का जो भी निर्णय होगा वहीं मान्य होगा।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
