देखिये वीडियो” खुली गुंडागर्दी, आधा दर्जन बदमाशो ने घासमंडी में मचाया तांडव….
Share your love
रुद्रपुर: शहर की आदर्श कॉलोनी की नई घास मंडी में आज रात करीब 9 बजे आधा दर्जन बदमाशों ने बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर जमकर मारपीट की हालांकि कुछ स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई लेकिन पुलिस के देरी पहुंचे पहुंचने से पहले ही बदमाश बुलेट मोटरसाइकिलो से ताबड़तोड़ पटाखे छोड़ते हुए फरार हो गए।
जब पुलिस का खौफ खत्म हो जाता है तो इसी तरह की तस्वीरें सामने आती है , जो खुलेआम सड़कों पर गुंडागर्दी देखी जाती है । सीसीटीवी फुटेज में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि कैसे पहले दो लोगों के बीच में ही झगड़ा शुरू होता है और जबरन एक युवक को गाड़ी में डालने का प्रयास किया जाता है इतने में कुछ अन्य लोग मोटरसाइकिल से मौके पर आ जाते हैं और जबरन एक युवक को गाड़ी के अंदर डालते हैं और जब वह विरोध करता है तो उसके साथ मारपीट करते हैं।
यह तस्वीरें रुद्रपुर शहर के आदर्श कॉलोनी की नई घास मंडी की है जहां पास ही के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई हालांकि स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी पुलिस पहुंची लेकिन उससे पहले यह बदमाश अपना आतंक मचा कर लाठी डंडे बरसा कर और गाली गलौज खुलेआम मारपीट कर मौके से फरार हो गए।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
