कभी था नशे की गिरफ्त में आज बना पुलिस का मुखबिर अंतरराज्यीय गिरोह तस्कर को करवाया गिरफ्तार
Share your love
देहरादून एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर की मेहनत लाई रंग नशे की गिरफ्त में फंसे युवक की एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने काउंसलिंग जिसके चलते युवक ने अंतरराज्यीय गिरोह नशा तस्करी करने वाले तस्कर को करवाया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून की पहल लाई रंग, नशे की गिरफ्त में आये व्यक्तियों की काउंसलिंग से मिली सूचना पर देहरादून पुलिस को मिली बडी सफलता, 01 अन्तर्राज्यीय तस्कर 02 किलो0 चरस (कीमत पांच लाख रूपये) के साथ गिरफ्तार।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध प्रभावी अभियान चलाते हुए ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के साथ-साथ नशे की गिरफ्त में आये व्यक्तियों को चिन्हित कर उनका प्रोफाइल तैयार करते हुए उन्हें काउंसलिंग के माध्यम से समाज की मुख्य धारा से जोडने के लिये सतत प्रयास करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त आदेशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी महोदय के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रायपुर द्वारा थाना स्तर पर ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने हेतु टीमें गठित की गयी हैं। गठित पुलिस टीमों द्वारा नशे की तस्करी में लिप्त तथा नशे की गिरफ्त में आये व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनका डोजियर तैयार कर नशा करने वालो की नियमित रूप से काउंसलिंग की जा रही है। देहरादून पुलिस द्वारा अब तक नशे करने वाले 8646 व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए 7745 व्यक्तियो का प्रोफाइल तैयार किया गया है। जिनमें से 6733 व्यक्तियों की पुलिस द्वारा अब तक काउंसलिंग की गयी है। काउंसलिंग के दौरान नशे की गिरफ्त में आये व्यक्तियों के माध्यम से पुलिस टीम को ड्रग पैडलर्स के सम्बन्ध में लाभप्रद जानकारी प्राप्त हुई। जिनके द्वारा बताया गया कि मिर्जापुर से एक अन्तर्राज्यीय चरस तस्कर भारी मात्रा में चरस लेकर सप्लाई हेतु देहरादून आने वाला है।
प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुये दिनांक 01/10/2022 को एक अभियुक्त ’’गुलजार पुत्र शब्बीर निवासी मिर्जापुर, गाड़ा रोड थाना मिर्जापुर तहसील बेहट, उत्तर प्रदेश, उम्र- 40 वर्ष को 02 किलोग्राम अवैध चरस कीमत लगभग 05 लाख रूपये के साथ सीक्यूआई तिराहा, रिंग रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना रायपुर में धारा 8/20 छक्च्ै ंबज के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह मिर्जापुर से चरस की सप्लाई करने देहरादून आया था। मोटा मुनाफा कमाने की नियत से वह उक्त चरस को मिर्जापुर में उसके गांव के ही दो व्यक्तियों से खरीदकर देहरादून आया था, जिसे वह देहरादून के विभिन्न स्थानों में निवासरत मजदूरो एवं नशा करने वालों को ऊंचे दामों में बेचने वाला था। अभियुक्त से उसके गांव के रहने वाले अन्य दो ड्रग पैडलरांे के सम्बन्ध में भी जानकारी प्राप्त की गयी है, जिसके संबंध में अन्य साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त -*
1- गुलजार पुत्र शब्बीर निवासी मिर्जापुर गाड़ा रोड थाना मिर्जापुर तहसील बेहट, उत्तर प्रदेश, उम्र- 40 वर्ष।
*बरामदगी:-*
02 किलोग्राम अवैध चरस *(अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 05 लाख रुपये )*
*नोट:- अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा रू0 10000/- के पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी ।*
*मार्गदर्शक/पर्यवेक्षण अधिकारी:-*
श्रीमती सरिता डोबाल, पुलिस अधीक्षक नगर।
*पुलिस टीम :-*
01- श्री अनिल जोशी, क्षेत्राधिकारी नेहरुकोलोनी
02- श्री मनमोहन नेगी, थानाध्यक्ष रायपुर
03- व0उ0नि0 आशीष सिंह रावत
04- उ0नि0 राजीव धारीवाल, चौकी प्रभारी मालदेवता
05- कांस्टेबल सौरव बलिया, कांस्टेबल मनोज, कांस्टेबल दीप प्रकाश
06- म0का0 शोभा सेमवाल
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
