अंकिता भंडारी केस में फिर उबाल! विनोद आर्य की प्रेस वार्ता में वकील की विवादित टिप्पणी से गरमाई सियासत!

Share your love

लोकजन टुडे, शीतल सकलानी

हरिद्वार। अंकिता भंडारी हत्याकांड एक बार फिर सुर्खियों में है। मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता और पूर्व राज्य मंत्री विनोद आर्य ने हरिद्वार में प्रेस वार्ता कर मामले को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि घटना को पांच साल बीत चुके हैं, लेकिन अब भी समाज के सामने पूरे मामले की हकीकत आना बाकी है।

प्रेस वार्ता के दौरान उनके साथ मौजूद अधिवक्ता अनुज पुंडीर ने भी हत्याकांड को लेकर बयान दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब मामले में तीन आरोपी जेल में बंद हैं, तो इसके बावजूद प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अंकिता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन क्यों हो रहे हैं।

हालांकि, प्रेस वार्ता के दौरान अधिवक्ता अनुज पुंडीर की ओर से अंकिता भंडारी के निजी जीवन को लेकर की गई टिप्पणी ने पूरे मामले को एक बार फिर विवादों के केंद्र में ला दिया है। संवेदनशील हत्याकांड में इस तरह की टिप्पणी को लेकर नई बहस छिड़ने की संभावना है।

गौरतलब है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड उत्तराखंड के सबसे चर्चित और संवेदनशील मामलों में से एक रहा है। मामले में न्याय की मांग को लेकर प्रदेशभर में समय-समय पर आंदोलन और विरोध प्रदर्शन होते रहे हैं। ऐसे में विनोद आर्य की प्रेस वार्ता और उसमें दिए गए बयानों के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.