चाचा बतौले की और भी चटपटी खबर“कालू बॉस की सम्मोहन वाली मिठाई… खाते ही सब ‘जिंदाबाद’ चिल्लाने लगे!”हरि के द्वार गंगा किनारे से चाचा बतौला की खास रिपोर्ट!

Share your love

लोकजन टुडे,देहरादून

चाचा के मोबाइल पर उनके खास चेले ने एक वीडियो भेजा जिसमें कालू बॉस अलमारी वाले तांत्रिक पूजा करा रहे हैं, बराबर में रखा है, एक काला मुर्गा जिसमें तंत्र की क्रियाएं करनी है और साथ में उनके सिद्ध किया व उ*** जो मन तो उच्चारण करेगा इस वीडियो को देखकर चाचा के होश उड़ जाते हैं और तभी चाचा अपने भतीजे प्रकाशे को फ़ोन मिलाता है आइए सुनते हैं चाचा बतौला खास

अरे प्रकाशे, सुन तो सही… नाश हो गया यार!


कालू बॉस अलमारी वाला आजकल अलमारी छोड़कर गंगा किनारे बसने का मन बना लिया है। साथ में एक बड़ा-सा खाली संदूक लेकर। और उधर तांत्रिक बैठा है, काले मुर्गे की पूजा करा रहा है। दिवाली की रात को शमशान की राख और काले मुर्गे की पोटली बांधकर तांत्रिक ने आश्वासन दे दिया कि “मुखिया भले नाराज हो जाएं, ये पोटली कमाल करेगी।” इसका असर ऐसा होगा कि सारे दुश्मनों की जीभ बाहर होगी और काले मुर्गे की आत्मा अंदर हो गई, जो सिर्फ एक ही राग अलापेंगे, कालू बॉस अलमारी वाले जिंदाबाद जिंदाबाद…..

चाचा ने बताया कि
जुम्मन ने मोबाइल पर पूरा रिकॉर्डिंग कर लिया है। बता रहा है कि कालू बॉस ने एक खास नेताजी पर ये विद्या आजमाकर देख ली है। उनका क्लोन बनाकर मुखिया के दरबार में भेज दिया गया है। अब तैयारी है मुखिया को सम्मोहन करने की। लगातार समय मांगा जा रहा है, लेकिन अभी तक समय नहीं मिला।
इधर दरबार में पहुंचे नेताजी ने चिरकुटों को पकड़ना शुरू कर दिया है। उन पर सम्मोहन मंत्र की फूँक मार-मार कर सम्मोहित कर रहे हैं। आजकल दरबार के चिरकुट सिर्फ एक ही चर्चा में लगे हैं — “सर कालू बॉस अलमारी वाले।”
और अब नया कमाल सुनो प्रकाशे!


सम्मोहन की विद्या से एक खास मिठाई का डब्बा तैयार करवा लिया गया है। उस डब्बे में से अब सबको मिठाई खिलाई जा रही है — चाहे दरबार के लोग हों या फिर कालू बॉस अलमारी वाले से मिलने आने वाले लोग। कोई भी व्यक्ति इस मिठाई को खाते ही, उसके दो मिनट बाद ही कमाल दिखना। शुरू हो जाता है। टारगेट एकदम “कालू बॉस अलमारी वाले जिंदाबाद! जिंदाबाद!” चिल्लाते हुए मुखिया के दरबार में हाजिरी लगाने दौड़ पड़ता है।

तभी भतीजा प्रकाशे घबराकर बोल पड़ा:
प्रकाशे: अरे चाचा, इसका मतलब अब ये अपने दुश्मन गिन-गिनकर मारेगा? हमारी जीभ बाहर निकलेगी, आत्मा मुर्गे के अंदर घुस जाएगी और हम भी इसके चिलले बन जाएंगे? चाचा डर लग रहा है, कुछ करो!
चाचा बतौला (हंसते हुए):
अबे प्रकाशे, डरे मत!
हम हैं 16 दूनी 8, मारेंगे।
लठ ऐसा कमर में कि मुर्गे वाले नेता की हड्डी तोड़ देंगे।
पिटाई के आगे भूत नाचे हैं।
मिल जान दे कालू बॉस को, दही तोड़ देंगे!
इसी तुकबंदी के साथ चटपटी खबर खत्म।
अगली खबर चाचा बतौला की तरफ से जल्द ही।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.