जिम कॉर्बेट नैशनल पार्क में अनियमितताओं के चलते विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई !

Share your love

उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में टाइगर सफारी के निर्माण की आड़ में अनियमितता के मामले में विजिलेंस ने की बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के अंतर्गत रेंजर बृज बिहारी शर्मा को असम से गिरफ्तार किया गया है। मामले में विजिलेंस के हल्द्वानी सेक्टर में पूर्व डीएफओ किशन चंद समेत कई अधिकारियों के खिलाफ राज्य में  मुकदमा दर्ज है।

आपको बता दें की जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की पाखरो रेंज में वन विभाग ने टाइगर सफारी बनाने का निर्णय लिया था। जिसकी अनुमति मिलने के बाद 106 हेक्टेयर वन क्षेत्र में टाइगर सफारी के लिए बाड़ों का निर्माण समेत अन्य काम किए जाने थे। जिसके लिए वर्ष2019 में टाइगर सफारी के नाम पर जिम कॉर्बेट में पेड़ भी काटे गए थे। बावजूद इसके टाइगर सफारी का काम नहीं किया गया। और आलाधिकारियों की टीम के निरीक्षण के दौरान यह मामला पकड़ा।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.