विजिलेंस ने महिला पशु चिकित्सक को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
Share your love
देहरादून। विजिलेंस ने पशुपालन विभाग में एक रिश्वखोर डॉक्टर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। डॉक्टर पशुपालन विभाग उत्तरकाशी के बड़कोट में तैनात है। विजिलेंस की टीम आरोपी डॉक्टर से पूछताछ कर रही है। विजिलेंस की टीम ने आरोपी को बकरी लोन की सब्सिडी (अनुदान) की राशि रिलीज कराने के एवज में 8 हजार रिश्वत ली है। विजिलेंस आरोपी को देहरादून ला रही है।
विजिलेंस से मिली जानकारी के मुताबिक शिकायकर्ता ने 12 जनवरी को हेल्प लाइन न0 1064 पर शिकायत दर्ज कराई। 13 जनवरी को पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर, देहरादून के कार्यालय में आकर एक शिकायती पत्र दिया गया। पत्र में उल्लेख किया गया है कि “ अनुसूचित जाति / जनजाति की बी0पी0एल0 महिलाओं के लिये बकरी पालन योजना में मिलने वाले सरकारी अंशदान का चैक देने के ऐवज में पशुपालन विभाग नौगांव में नियुक्त पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मोनिका गोयल द्वारा 8,000 /- रू0 रिश्वत की मांग की जा रही है।
“पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर, देहरादून श्रीमती रेनू लोहानी द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र में अंकित आरोपो पर संज्ञान लेते हुये गोपनीय रूप मे जाँच करायी गयी। जांचोपरान्त शिकायती पत्र में लगाये गये आरोप प्रथम दृष्टया सही पाये गये। जिस पर त्वरित एक ट्रैप टीम का गठन किया गया ।
बुधवार 18 जनवरी को ट्रैप टीम ने अभियुक्त डाँ0 मोनिका गोयल, पशु चिकित्साधिकारी डाम्टा बडंकोट/ अतिरिक्त प्रभार नौगाँव जनपद उत्तरकाशी को पशु चिकित्सालय कार्यालय नौगाँव से शिकायतकर्ता से 8000/रू0-( आठ हजार रूपये ) की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया । डा0मोनिका गोयल वर्ष 2011 से वर्तमान तक पशु चिकित्साधिकारी पद पर जनपद उत्तरकाशी में नियुक्त है ।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
