आज रात शीतकाल के लिए बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, 23 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन; फूलों से सजे बदरीविशा!
Share your love

लोकजन टुडे, शीतल सकलानी
चमोली। चारधाम यात्रा के समापन का समय आ गया है। बदरीनाथ धाम के कपाट आज सोमवार रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने से पहले भगवान बदरीविशाल का विशेष पुष्प श्रृंगार किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालुओं को भगवान नारायण के फूलों से सजे दिव्य स्वरूप के दर्शन करने का अवसर मिलेगा।
कपाट बंद करने की तैयारियां मंदिर में पिछले पांच दिनों से चल रही पंच पूजाओं के साथ शुरू हो चुकी हैं। रविवार को चौथे दिन माता लक्ष्मी को भगवान बदरीविशाल के मंदिर में विराजमान होने का निमंत्रण दिया गया। इस अवसर पर रावल अमरनाथ नंबूदरी ने माता लक्ष्मी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और कढ़ाई भोग अर्पित किया।
रात 7:30 बजे शुरू होगी कपाट बंद करने की प्रक्रिया
मंदिर के धर्माधिकारी स्वयंवर सेमवाल के अनुसार, सोमवार सुबह चार बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। दिनभर पूजा-अर्चना और दर्शन का सिलसिला जारी रहेगा। दोपहर 12 बजे भगवान को भोग लगाया जाएगा और शाम सात बजे सांध्य पूजा होगी।
इसके बाद रात करीब 7:30 बजे कपाट बंद करने की प्रक्रिया शुरू होगी। रावल मंदिर में प्रवेश कर पूजा-अर्चना करेंगे। परंपरा के अनुसार माता लक्ष्मी को सखी वेश में भगवान बदरीविशाल के गर्भगृह में विराजमान कराया जाएगा। इसके बाद कुबेर, उद्धव और गरुड़ जी गर्भगृह से बाहर आएंगे। सभी देवताओं की आरती के बाद रात 9:37 बजे मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
23 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
इस साल बदरीनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी 23 लाख के पार पहुंच चुकी है। बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने रविवार को धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए और कपाट बंद होने से पहले व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि इस यात्रा वर्ष में अब तक सवा 23 लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर चुके हैं।
कपाट बंद होने के अगले दिन भगवान बदरीविशाल की उत्सव डोली शीतकालीन पूजा स्थल के लिए रवाना होगी। इसके साथ ही इस वर्ष की चारधाम यात्रा का विधिवत समापन हो जाएगा।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
