रुद्रप्रयाग में वाहन खाई में गिरा गहरी खाई में उतर कर एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

Share your love

रुद्रप्रयाग

जनपद रुद्रप्रयाग सम्राट होटल के पास खाई में गिरा वाहन , SDRF ने बचाई चालक कि जान।

आज दिनाँक 29 मार्च 2023 को प्रातःकाल जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि एक पोकलेन वाहन खाई में गिर गया है। जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम कि आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के मुख्य आरक्षी हरीश बंगारी के हमराह के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल 100 मीटर नीचे खाई में रोप के माध्यम से उतरकर पोखलैंड वाहन तक पहुँच बनायी। वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था जो की अत्यन्त घायल अवस्था में था।

SDRF द्वारा उक्त घायक व्यक्ति को रोप व स्ट्रेचर के माध्यम से वेकल्पिक मार्ग द्वारा सुरक्षित मुख्य मार्ग तक लाकर एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।

*घायल व्यक्ति का नाम*:-
श्री किसान चन्द उम्र – 54 पुत्र श्री गुमान चन्द।
निवासी :- पिथौरागढ़

*रेस्क्यू टीम का विवरण*

1. ASI हरीश बंगारी
2. मुख्य आरक्षी दीपक कुनियाल
3. आरक्षी मुकेश कुमार
3. आरक्षी अनुसूया प्रसाद
4. आरक्षी सुभास चन्द
6. पैरामीडिक्स विजय ओवर
7. चालक दीपक
8. चालक रविन्द्र

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.