15 बच्चों को स्कूल ले जा रहा वाहन उत्तरकाशी में दुर्घटनाग्रस्त

Share your love

 

बड़ी खबर उत्तरकाशी जनपद के तहसील बड़कोट क्षेत्र के राजगढ़ी से

उत्तरकाशी तहसील बडकोट क्षेत्र में राजगढी के पास एक यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस वाहन में 15-16 बच्चे सवार थे, जिन्हें लेकर यूटिलिटी स्कूल छोड़ने जा रही थी। वाहन पलटते ही 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरा।

सोमवार सुबह  राजगढी के पास एक स्कूल बस पलटने की सूचना मिलते ही 108 आपातकालीन सेवा तथा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इससे पहले वाहन के खाई में गिरते ही चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनते ही ग्रामीण बचाने के लिए दौड़े। बच्चों को सुरक्षित निकाला गया। गनीमत रही कि बड़ा हादसे होने से टल गया।
स्कूल जा रहे सभी बच्चे बनाल पट्टी के थानकी और भानी गांव के हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.