UTU पेपर लीक मामला: शिवालिक कॉलेज का सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, व्हाट्सएप पर लीक किए थे प्रश्न…
Share your love
संवाददाता: करन सहगल

उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (UTU) की सम-सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक करने के मामले में देहरादून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सहायक प्रोफेसर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने परीक्षा से पूर्व ही व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए छात्रों को परीक्षा से जुड़े प्रश्न लीक कर दिए थे।
ई-मेल और आंतरिक जांच से हुआ खुलासा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वीर माधव सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड तकनीकी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनय कुमार पटेल ने कोतवाली प्रेमनगर में लिखित तहरीर दर्ज कराई थी जिसमें बताया गया कि 8 जुलाई 2026 को आयोजित परीक्षा के संबंध में विश्वविद्यालय को एक ई-मेल प्राप्त हुआ था जिसमें शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून में कार्यरत सहायक प्रोफेसर द्वारा 3 जुलाई 2026 को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न साझा किए जाने के बारे में अवगत कराया गया ।
परीक्षा संपन्न होने के बाद जब इन प्रश्नों का मिलान मूल प्रश्न पत्र से किया गया, तो दोनों में भारी समानता पाई गई। इसके बाद विश्वविद्यालय द्वारा गठित आंतरिक जांच समिति ने भी मामले की जांच की, जिसमें सहायक प्रोफेसर द्वारा परीक्षा से पहले छात्रों के आंतरिक पोर्टल और व्हाट्सएप पर समान प्रश्न साझा करने की पुष्टि हुई।
छात्रों को अनुचित लाभ पहुंचाने और विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रणाली की गोपनीयता भंग करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली प्रेमनगर में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया।
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रेमनगर पुलिस ने गवाहों के बयान और दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर नामजद अभियुक्त आशीष कुमार गुप्ता को झाझरा स्थित कॉलेज परिसर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस ने अभियुक्त के पास से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस प्रकरण में शामिल अन्य संभावित आरोपियों के संबंध में भी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली प्रेमनगर उपनिरीक्षक मुकेश थलेड़ी, चौकी प्रभारी बिधोली उपनिरीक्षक जयनेन्द्र राणा, उपनिरीक्षक विजय प्रताप राही, उपनिरीक्षक प्रद्युमन सिंह नेगी, मुख्य आरक्षी नरेंद्र, आरक्षी अरशद, SOG देहरादून से मुख्य आरक्षी किरण कुमारऔर आरक्षी पंकज कुमार शामिल थे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
