उत्तराखण्ड मौसम अपडेट

मौसम विभाग ने एक बार फिर से उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बुधवार 12 अक्तूबर को बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई। मौसम विभाग ने इसे लेकर चेतावनी जारी की है। इसके अलावा 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार, 12 अक्तूबर उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही तेज बारिश और ओलावृष्टि की आशंका है।इसे देखते हुए बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 13 और 14 अक्तूबर को पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मैदानी जिलों में मौसम साफ रहेगा। तीनों दिन उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम से बर्फबारी होने की संभावना है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.