उत्तराखंड मौसम अपडेट !
Share your love
देहरादून : उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी एक सप्ताह तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। प्रदेश भर में सुबह और शाम तापमान में गिरावट आने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है इसी बीच मौसम विभाग ने उत्तराखंड के मैदानी जिलों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है वहीं मौसम विभाग के अनुसार मैदानी जिलों में कोहरा छाए रहने की भी संभावनाएं हैं।
मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिन तक ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है और ठंड में इजाफा हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार उधम सिंह नगर से लेकर हरिद्वार और आसपास के मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर को लेकर भी चेतावनी दी गई है।
दिन में धूप खिलने से कुछ राहत है, लेकिन दोपहर बाद से अचानक सर्दी बढ़ रही है। इसका कारण ये है कि न्यूनतम तापमान कम हो रहा है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 21 दिसंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। आज और कल राज्य के उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में कुछ स्थानों पर कोहरा और शीतलहर के चलते ठंड में बढोतरी होने की संभावना है।
तापमान की स्थिति
शनिवार 17 दिसंबर की सुबह करीब सवा दस बजे तक देहरादून का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 20 और न्यूनतम नौ डिग्री रहने की संभावना है। 18 और 19 दिसंबर को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ा रहेगा। इसके बाद 21 दिसंबर को अधिकतम तापमान फिर से बढ़कर 22 डिग्री हो सकता है। इसके बाद 22 दिसंबर से लेकर 25 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ से नौ डिग्री के करीब रहेगा। इस बीच 20 दिसंबर और 25 दिसंबर को देहरादून में बादल छाए रह सकते हैं। फिलहाल 25 दिसंबर तक बारिश के कोई आसार नहीं है l
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
