उत्तराखंड: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 5वीं के छात्र की दर्दनाक मौत

Share your love

नानकमत्ता: उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई । मृतक की पहचान वार्ड नंबर 3 निवासी करन सिंह बिष्ट के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नानकमत्ता साहिब की प्रबंधक कमेटी की ओर से संचालित बालिका इंटर कॉलेज के निर्माणाधीन भवन का चौकीदार शाम करीब पांच बजे चौकीदारी करने निर्माण भवन के पास पहुंचा।

निर्माणाधीन भवन के समीप बने गड्ढे के पास उसने बच्चों वाली साइकिल, हरे रंग की टी-शर्ट और नीले रंग का अंडरवियर और लोवर देखा। अनहोनी की आशंका के चलते चौकीदार ने तत्काल गुरुद्वारे के लेखा अधिकारी सुखवंत सिंह भुल्लर तथा रंजीत सिंह ढिल्लों को बताया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एसआई मंजू पवार पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचीं।

गड्ढे के पानी को बाहर निकाला और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य हरभाग सिंह गड्ढे में उतरे तो उसमें मासूम का शव मिला। परिजन भी बच्चे खोजते-खोजते मौके पर पहुंचे और बेटे का शव देखकर बदहवास हो गए।

बताया गया है कि करन परमानंद कांडपाल सरस्वती शिशु मंदिर में पांचवीं कक्षा में पढ़ता था। पिता पान सिंह बिष्ट सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आचार्य हैं और नगर में किराए पर रहते हैं। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों का रो –रोकर बुरा हाल है ।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.