उत्तराखंड: पहले मिले लापता युवक के जूते और बैग, अब यहां मिला शव

Share your love

नैनिताल: नैनीताल से बड़ी खबर मिली है। पिछले कई दिनों से लापता युवक का शव गुरुवार को शव को झील से बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार तल्लीताल का मनोरा गांव निवासी कुलदीप बीते रविवार सुबह घर से बाजार को निकला था, जो देर शाम तक घर नहीं लौटा। इस पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन युवक का कहीं भी पता नहीं चला।

वहीं सोमवार तो कुलदीप का बैग और पर्स ठंडी सड़क इलाके में झील के किनारे मिला उसके बैग से एक नोट भी मिला है, जिसमें उसने माफ कर देने की बात लिखी है। इसी आधार पर पुलिस आशंका जता रही है कि कुलदीप ने झील में छलांग लगा दी है। गुरुवार को मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों ने ठंडी सड़क स्थित शनि मंदिर के पास झील में एक युवक का शव देखा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को झील से बाहर निकाला। शव की शिनाख्त 8 नवम्बर से लापता युवक मनोरा निवासी कुलदीप आगरी, उम्र 32 साल के रूप में हुई। पुलिस ने शव को झील से निकालकर पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

कुलदीप परिवार वालों ने बताया कि, कुलदीप 10 साल से बीमारी के कारण परेशान चल रहा था। वह फुटबॉल का बहुत अच्छा खिलाड़ी था। कुछ साल पहले खेल के दौरान उसके सिर में चोट लगी थी, तब से उसे दौरे पड़ते थे। उसका बीते कुछ सालों से बरेली के अस्पताल में इलाज चल रहा था।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.