उत्तराखंड: एमटेक के छात्र ने पंखे से लटककर की खुदकुशी, परिवार में मचा कोहराम

Share your love

पंतनगर: उत्तराखंड में आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला ऊधमसिंहनगर के पंतनगर का है जहां एमटेक के एक छात्र ने खुदकुशी कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार 22 साल का विकास एमटेक का छात्र था । बताया गया कि बुधवार रात डिनर करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया जब वो सुबह उठा नहीं तो उसके परिजन उसके कमरे में गए और नजारा देख दंग रह गए। छात्र का शव पंखे से लटका मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.