उत्तराखंड: दो दिन से लापता वनकर्मी का यहां मिला शव, मचा हड़कंप

Share your love

रामनगर: नैनीताल ज़िले के रामनगर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां मानधन के तुमड़िया में डैम के किनारे एक युवक का शव मिला है। शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव वनकर्मी का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वनकर्मी दो दिन से लापता था और उसकी तलाश की जा रही है। लगातार तलाश करने के बाद भी उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया।

जानकारी के अनुसार मालधन के तुमड़िया में डैम के किनारे लोगों ने शव को देखा। जिसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी गई। अब इस बात की जांच की जा रही है कि उसकी मौत कैसे हुई। जबकि वो अन्य लोगों के साथ ही छापेमारी दस्ते में शामिल था।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.