उत्तराखंड: कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक जारी

Share your love

देहरादून: राजधानी देहरादून में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक चल रही है। इस बैठक में संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा चल रही है। चर्चा के बाद कांग्रेस कुछ हत तक यह तय कर लेगी कि चुनावी मैदान में किसको उतारा जाएगा। माना जा रहा है कि कांग्रेस की रणनीति उम्मीदवारों को ऐलान कर रणनीतिक बढ़त लेने का भी है। हालांकि, उम्मीदवरों का ऐलान कांग्रेस कई दौर की बैठकों के बाद ही करेगी, लेकिन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

2022 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में भाजपा और कांग्रेस समेत अन्य राजनीति दल नए-नए पैंतरे और चालें चल रहे हैं। जनता को अपने पक्ष में करने के लिए वादों की झड़ी लगा रहे हैं। लेकिन, चुनावी मैदान में किसी उम्मीदवार पर दांव लगाया जाएगा, यह प्रक्रिया अब शुरू होने जा रही है।कांग्रेस ने टिकट बंटवारे की तैयारी तेजी कर दी है। यह स्क्रीनिंग कमेटी की पहली बैठक है।

इसमें उम्मीदवारों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव करेंगे शिरकत, स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडेय भी मौजूद हैं। जिस तरह से कांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक की है। उससे एक बात तो साफ है कि उम्मीदवारों के चयन को लेकर कांग्रेस अंतिम फैसले तक पहुंचने से पहले पूरी तरह से मंथन कर लेना चाहती है, जिससे पार्टी में उठने वाले किसी भी तरह के असंतोष को दबाया जा सके। इसके लिए रणनीति भी तैयार की जा रही है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.