उत्तराखंड: एक शादी ऐसी भी, दुल्हन की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, पीपीई किट पहनकर पहुंची पूरी बरात
Share your love
नैनीताल: जिले के नाथुनगर में शादी से ठीक पहले दुल्हन और उसकी छोटी बहन कोरोना पॉजिटिव निकल गई। इससे शादी की तैयारियों में जुटे परिजनों के होश उड़ गए। सूचना जब नैनीताल निवासी दूल्हे के परिजनों को मिली तो वहां से कोविड प्रोटोकॉल के तहत दूल्हे समेत पीपीई किट में आई बारात की मौजूदगी सात फेरे समेत सभी रस्में पूरी हुईं। मगर आइसोलेट किए जाने के चलते दूल्हे समेत बारात बिना दुल्हन विदा करनी पड़ी।
कोटाबाग में ग्रामसभा नाथुनगर के रुड़की में एक व्यक्ति ने मंगलवार को होने वाली अपनी भतीजी की शादी के लिए पूरी तैयारियां कर रखी थीं। पूरे रिश्तेदारों और आसपास के परिचितों को निमंत्रण बांटे जा चुके थे। मगर शादी से पहले एहतियातन दुल्हन समेत पूरे परिवार की कोरोना जांच करवाई गई। सोमवार शाम आई रिपोर्ट में दुल्हन और उसकी छोटी बहन कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इससे घर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन सूचना दूल्हा पक्ष को दी गई।
इसके बाद वहां से आए कुल पांच बारातियों को पीपीई किट पहनाई गई। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम की मौजूदगी में शादी की सभी रस्में पूरी कराई गईं। इसके बाद बारात बिना दुल्हन दूल्हें समेत नैनीताल लौट गई। ब्लॉक में ऐसी पहली शादी की चर्चा हर जुबान पर रही। पूरी गाइडलाइंस के साथ दोनों को पीपीई किट पहनाकर शादी संपन्न हुई। इसके बाद होम आइसोलेट किया गया है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
