उत्तराखंड: 10वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, परिवार में मचा कोहराम

Share your love

उधमसिंहनगर : उधमसिंहनगर के दिनेशपुर से सनसनीखेज खबर सामने आयी है। यहां अज्ञात कारणों से 10वीं की छात्रा ने स्कूल की चुनरी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार दिनेशपुर थाना क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम मे छात्रा अज्ञात कारणों के चलते फांसी में झूल गई। पुलिस के अनुसार मृतिका घर में अकेली थी उनके मां-बाप काम पर गई हुई थी। स्कूल जाने वाली छात्रा अपनी स्कूल की चुनरी से फांसी का फंदा बनाकर घर के अंदर लगी लट्ठे से बांधकर आत्महत्या कर ली।

घटना के समय घर में छात्रा की छोटे भाई बाहर कहीं खेल रहे थे। आसपास के ग्रामीणों ने सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुला लिया। प्रशिक्षु सीओ सुमित पांडे तथा थानाध्यक्ष अशोक कुमार की टीम ने मौके पर पहुंच मृतिका छात्रा का शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं प्रशिक्षु सीओ सुमित पांडे ने बताया की छात्रा के नोटबुक से मिली जानकारी अनुसार प्रेम प्रसंग का है पीएम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.