यूपी पुलिस मुठभेड़ मामला: डीआईजी की कार्यकुशलता के चलते बड़ी घटना पर पाया क़ाबू!

Share your love

लोकजन टुडे

देर शाम अचानक एक खबर ने पुलिस आलाधिकारियों के होश उड़ा दिए l ख़बर थी कि यूपी पुलिस की मुठभेड़ में ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख की पत्नी की मौत l इस ख़बर ने समूचे उत्तराखंड में सनसनी फैला दी जिसके बाद मोर्चा सम्भालते हुए प्रदेश के डीजीपी अशोक कुमार ने पूरा मामला समझा और इसकी कमान सौंपी अपने डीआईजी कुमाऊ को l लेकिन आपको बता दे इस पूरे मामले में उधामसिंघनगर पुलिस बैकफुट पर आ गयी l मामला बिगड़ता देख पुलिस घटनास्थल पर जाने से कतराने लगी कुछ ही देर में आक्रोशित भीड़ ने राजमार्ग बंद कर दिया l आपको बता दे मामले की गम्भीरता को देखते हुए डीजीपी ने डीआईजी निलेश भर्णे को तुरंत मौक़े पर पहुँचकर क़ाबू लेने की कमान सौंप दी l आपको बता दे निलेश आनंद भरणे जबकि छुट्टी ले कर हरिद्वार तक पहुँच चुके थे लेकिन निलेश भरणे ने बिना देर किए छुट्टी को कैंसिल किया और मौक़े पर पहुँच कर ना सिर्फ़ पूरे मामले में पुलिस की पकड़ मजबूत की, बल्कि माहोल बिगाड़ने वालों पर सख़्ती बरतते हुए पूरा राजमार्ग सुचारु रूप से खुलवा दिया । मामले की जाँच को आगे बढ़ाते हुए आरोपियों की तलाश और धरपकड़ के लिए एक टीम का भी गठन कर आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस की बात मान कर  क़ानून पर भरोसा जताया। निश्चित ही DGP अशोक कुमार की रणनीति ने एक बहुत बड़े मामले को संभाल दिया।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.