पिथौरागढ़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री, शहीद सम्मान यात्रा में होंगे शामिल

Share your love

पिथौरागढ़: पिथौगरागढ़ में आयोजित शहीद सम्मान यात्रा में शिरकत करने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंच चुके हैं। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने हेलीपैड पर उनका स्‍वागत किया। जिसके बाद वे आयोजन स्‍थल की ओर रवाना हो गए। कार्यक्रम स्‍थल पर पहुंचते ही रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शहीदों के स्वजनों से मुलाकात की। स्वजन भी आत्मीयता के साथ रक्षामंत्री से मिले और अपनी बातें साझा कीं। साथ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट हैं। इससे पूर्व रक्षा मंत्री के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया।

यात्रा की व्‍यवस्‍थाओं को संभालने के लिए सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी शुक्रवार को ही पिथौरागढ़ पहुंच गए थे। उन्होंने जिला मुख्यालय से दस किमी दूर विकास खंड मूनाकोट के झोलाखेत मैदान में तैयारियों का जायजा लिया। कार्यक्रम स्‍थल पर लोगों की अच्‍छी खासी भीड़ है। शहीदों और सैनिकों के स्‍वजन भी कार्यक्रम स्‍थल पर पहुंचे हैं।

जिलाधिकारी डा.आशीष चौहान ने बताया कि शहीद सम्मान यात्रा की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। कार्यक्रम स्थल झोलाखेत मैदान में टेंट लग चुके हैं। कार्यक्रम में आने वाले शहीदों के परिजनों सहित अन्य लोगों के परिवहन के लिए वाहन की व्यवस्था और भोजन व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी को भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ओर वीर नारियों को आमंत्रित किया गया है। उनको कार्यक्रम स्थल तक लाने और फिर घर तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.