एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस ने होटल की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के धंधे का किया पर्दाफाश, 3 किए गिरफ्तार !
Share your love

लोकजन टुडे, देहरादून
संवाददाता : करन सहगल
एसएसपी देहरादून को गोपनीय माध्यम से नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में होटल की आड़ में अवैध देह व्यापार संचालित किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी जिस पर एसएसपी द्वारा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, एसओजी व नेहरू कॉलोनी पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए l
गठित टीम द्वारा दिनांक 22.10.2024 को दून यूनिवर्सिटी रोड पर स्थित होटल नेगी पैलेस पर आकस्मिक चेकिंग करते हुए देह व्यापार के कार्य मैं संलिप्त 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया l
होटल से विभिन्न राज्यों हरियाणा उत्तर प्रदेश पश्चिम बंगाल त्रिपुरा की 04 महिला पीड़िताओं को बरामद किया गया अभियुक्तों से पुलिस टीम द्वारा आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई।
मौके पर पुलिस टीम द्वारा पूछताछ पर मुख्य अभियुक्त द्वारा बताया कि वह नोएडा में देह व्यापार के अपराध में दो बार पूर्व जेल जा चुका है व विभिन्न राज्यों की महिलाओं को नौकरी व अच्छी तनख्वाह का लालच देकर यहां होटल में लाया है l उसने बताया कि देह व्यापार हेतु वेबसाइट पर फोन व मोबाइल के माध्यमों से ग्राहकों को संपर्क कर देह व्यापार का कार्य करता है l
अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है l
गिरफ्तार हुए अभियुक्त अभियुक्तों के नाम संजू शाही पुत्र दल बहादुर शाही निवासी गांव दैलेख नौलापुर थाना बुरी गांव जिला बदरिया नेपाल, आकाश गुप्ता पुत्र नरेश गुप्ता निवासी तबीला नर्सिंग होम बड़ी सब्जी मंडी धौलपुर राजस्थान व मोहम्मद अजकान उर्फ मोहम्मद सलमान पुत्र मोहम्मद इदरीश
निवासी गांव बसंतगंज पोस्ट बेवली बेवली रायबरेली उत्तर प्रदेश है l
वांछित अभियुक्तों के नाम दीपक पुत्र राजवीर सिंह निवासी अशोक नगर नई दिल्ली एवं शोएब निवासी मेहुवाला थाना पटेलनगर देहरादून है l
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
