एसएसपी देहरादून के तत्व्धान में थाना सेलाकुई पुलिस एवं SOG ग्रामीण की संयुक्त टीम ने 02 शातिर वाहन चोर किए गिरफ्तार!

Share your love

संवाददाता : करन सहगल

दिनांक 26-02-2025 को मनीष कुमार पुत्र स्वराज सिंह निवासी माजरा जिला सहारनपुर हाल निवासी सेलाकुई द्वारा डिक्शन कंपनी के पास से उनकी मोटरसाइकिल UK16C-1089 चोरी हो जाने के सम्बंध में प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसके आधार पर थाना सेलाकुई संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओ की गम्भीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा घटनाओ के अनावरण एंव अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष सेलाकुई को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए एसओजी तथा थाना पुलिस कि अलग-अलग टीमो का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तों के सम्बंध में जानकारियां एकत्रित की गई एंव मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया जिसके फलस्वरुप चोरियों की घटनाओ के अजांम देने वाले 02 अभियुक्तो घनश्याम निवासी रिस्पना नगर, नेहरू कॉलोनी तथा दिवित निवासी ग्राम लखनौती, थाना गंगोह, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी नेहरू कॉलोनी को मुखबिर की सूचना पर सेलाकुई क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया l

अभियुक्तों के कब्जे से देहरादून में अलग-अलग स्थानों से चुराये गये चोरी के 11 दो पहिया वाहन बरामद किए गए जिनके चोरी होने के संबंध में थाना सेलाकुई, राजपुर, सहसपुर तथा डोईवाला में पहले से ही अभियोग पंजीकृत हैं ।

अभियुक्तों की धरपकड़ करने वाली पुलिस टीम में थाना सेलाकुई से थानाध्यक्ष सेलाकुई उपनिरीक्षक शैंकी कुमार, अ०उ०नि० उमेद असवाल, हे०कां० जितेंद्र, थाना सहसपुर, कॉन्स्टेबल प्रवीण, कॉन्स्टेबल शीशपाल, कॉन्स्टेबल सुधीर एवं कॉन्स्टेबल उपेंद्र भंडारी शामिल थे….

इसके साथ ही एस0ओ0जी0 ग्रामीण टीम से एस0ओ0जी0 प्रभारी ग्रामीण निरीक्षक मुकेश कुमार त्यागी, उपनिरीक्षक दीपक धारीवाल, उपनिरीक्षक चिंतामणि मैथानी, हैड कॉन्स्टेबल कमल जोशी, कॉन्स्टेबल नवनीत, कॉन्स्टेबल जितेंद्र, कॉन्स्टेबल मनोज, कॉन्स्टेबल सोनी एवं कॉन्स्टेबल राहुल यादव शामिल थे


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.