“अभियान नशामुक्ति” के चलते कोतवाली नगर पुलिस ने नशा तस्कर दबोचा !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

जनपद में नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है, जिसकी रोकथाम हेतु एसएसपी देहरादून दिलीप सिंह कुंवर ने एसपी सिटी एवं समस्त क्षेत्राधिकारियों आवश्यक दिशा निर्देश दिए हुए हैं जिनका पालन करते हुए समस्त थानों में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है।

इसी क्रम में कोतवाली नगर पुलिस अंतर्गत खुड़बुड़ा चौकी पुलिस इंचार्ज ने खुद कमान संभालते हुए शराब तस्करों के ठिकानों पर दबिश दी जिसके फलस्वरूप अभियुक्त आकाश मारवा पुत्र राजकुमार मारवा निवासी प्रकाश नगर को 50 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया और माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया ।

अभियुक्त को पकड़ने वाली पुलिस टीम में खुड़बुड़ा चौकी प्रभारी रवि प्रसाद कवि, कॉन्स्टेबल नरेश चौधरी एवं कॉन्स्टेबल अनिल शामिल थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.