एसएसपी देहरादून के निर्देशन एवं एसपी सिटी के तत्वधान में दून पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, हत्यारे पति को भेजा जेल !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में करीब 13 दिन पहले हुए ब्लाइंड मर्डर केस का दून पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 11 अप्रैल 2026 को थाना प्रेमनगर पुलिस को मांडूवाला रोड स्थित बाला सुंदरी मंदिर परिसर के पास जंगल में एक सफेद कट्टे में एक अज्ञात महिला का शव पड़े होने की जानकारी प्राप्त हुई जिस पर थाना प्रेमनगर पुलिस टीम उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए तुरंत मौके पर पहुंची । घटना की सूचना पर एसएसपी दून द्वारा घटनास्थल पर पहुंच कर उपस्थित अधिकारियों से जानकारी ली गई। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने गला दबाकर हत्या करने की बात कबूल कर ली है।

आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर शव का करीब 4 से 5 दिन पुराना होना बताया गया तथा चेहरा पूरी तरह खराब होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। उक्त घटना के संदर्भ में कोई प्रार्थनापत्र प्राप्त न होने के कारण झाझरा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अमित शर्मा द्वारा थाना प्रेमनगर में दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरूद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देशन, एसपी सिटी के तत्वधान एवं सीओ प्रेमनगर के मार्गदर्शन में 8 टीमों का गठन किया गया जिनके द्वारा आसपास के जंगलों में कॉम्बिंग करते हुए और करीब 2500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई परन्तु कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा।

मृतक महिला के पहनावे से उसका आसपास की मालिन बस्तियों में रहना प्रतीत हुआ जिस कारण एसएसपी देहरादून द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्रैकडाउन” के दृष्टिगत आसपास की 30 से अधिक झुग्गियों एवं मलिन बस्तियों में और मजदूरों के बीच व्यापक सत्यापन अभियान चलाया, जिसमें करीब 5000 लोगों का भौतिक सत्यापन किया गया।

जांच के दौरान पुलिस को कॉसवाली कोठरी क्षेत्र में एक निर्माणाधीन साइट पर काम करने वाले मजदूर रंजीत शर्मा के बारे में जानकारी मिली कि होली के आसपास से उसके साथ रहने वाली एक महिला अचानक गायब हो गई है।

पुलिस टीम द्वारा रंजीत शर्मा से पूछताछ करने के लिए जाने पर वह वहां से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। कड़ी पूछताछ में उसने अपनी पहली पत्नी ‘रूपा’ की हत्या करने की बात कबूल कर ली।

अभियुक्त ने बताया कि उसका विवाह वर्ष 2009 में ‘रूपा’ से हुआ था, लेकिन कुछ साल पहले वह उसे छोड़कर दूसरे व्यक्ति के साथ चली गई थी। बाद में रंजीत ने दूसरी शादी कर ली। कुछ समय पहले रूप अपनी 11 महीने की बच्ची के साथ वापस उसके पास आ गई और उस पर दूसरी पत्नी को छोड़ने का दबाव बनाने लगी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लगातार विवाद होता रहा। 5 मार्च की रात विवाद बढ़ने पर रंजीत ने गला दबाकर रूप की हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को कट्टे में डालकर कमरे में छिपा दिया और चार दिन बाद मोटरसाइकिल से ले जाकर शीतला माता मंदिर के पास जंगल में फेंक दिया ।

उक्त ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रेमनगर उपनिरीक्षक कुन्दन राम, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनित कुमार, चौकी प्रभारी झाझरा उपनिरीक्षक अमित शर्मा, उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिह, उपनिरीक्षक प्रधुमन सिह नेगी, उपनिरीक्षक प्रवीण सैनी, कॉन्स्टेबल रोबिन सिह, कॉन्स्टेबल श्रीकांत मलिक, कॉन्स्टेबल रवि शंकर, कॉन्स्टेबल कैलाश डोभाल, कॉन्स्टेबल बृजमोहन सिह, कॉन्स्टेबल जसवीर सिह कण्डारी, कॉन्स्टेबल वाशुदेव राणा, कॉन्स्टेबल अमित कवि, कॉन्स्टेबल अमरेन्द्र सिह, एसओजी देहरादून से हैड कॉन्स्टेबल किरन कुमार, थाना रायपुर से हैड कॉन्स्टेबल दीप प्रकाश, कोतवाली नगर से कॉन्स्टेबल नरेन्द्र सिह रावत, कॉन्स्टेबल लोकेन्द्र उनियाल एवं चालक जी०एस० सैनी शामिल थे ।

बताते चलें कि घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को पुलिस महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र द्वारा 5000 रू0 तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा 2500 रू0 के नगद पुरूस्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.