देहरादून कप्तान द्वारा संचालित ‘ऑपेरशन क्रैक डाउन’ के तहत दून पुलिस ने पिछले डेढ माह में 04 हजार से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों के विरूद्ध की कार्यवाही, संदिग्धों में मचा हड़कंप !

Share your love

संवाददाता : करन सहगल

पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार सम्पूर्ण राज्य में “आपरेशन क्रैकडाउन” चलाया जा रहा है जिसके तहत एसएसपी देहरादून ने सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में मालिन बस्तियों, झुग्गी, झोपडियों के साथ-साथ रेजिडेन्शियल अपार्टमेंट, गेटेड आवासीय कालोनियों में सत्यापन अभियान चलाने हेतु आपराधिक इतिहास से जुडे संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया हुआ है ।

उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्रों में अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा विगत डेढ माह के अभियान के दौरान lसत्यापन की कार्यवाही करते हुए 342 अपार्टमेन्टस, 59 गेटेड कालोनियों में 30 हजार से अधिक आवासों में सत्यापन की कार्यवाही करी, साथ ही विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित आश्रम, धर्मशालाओं, होटल, गेस्ट हाउस, हॉस्टल आदि में निवास कर रहे कुल 43499 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया।

सिर्फ इतना ही नहीं, सत्यापन के दौरान संदिग्ध पाये गये 4466 व्यक्तियों के विरूद्ध पुलिस द्वारा उचित कार्यवाही की गई, जिसमें अपने किरायेदारों/घरेलू नौकरों व अपने प्रतिष्ठान में कार्य करने वाले कर्मियों का सत्यापन नहीं करवाने वाले 2596 व्यक्तियों के 83 पुलिस एक्ट में चालान करते हुए 02 करोड 59 लाख 60 हजार रू0 का जुर्माना किया गया, बल्कि अभियान के दौरान संदिग्ध मिले 1805 किरायेदारों/रेहडी-ठेली वालों व अन्य व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में चालान किये गये तथा 63 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार करते हुए उनके विरूद्ध बीएनएसएस तथा पुलिस एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

सत्यापन के दौरान बिना किसी वैध दस्तावेज के अवैध रूप से देहरादून में रह रहीं 03 विदेशी महिलाओं को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके विरूद्ध थाना रायपुर पर सम्बन्धित धाराओं में अभियोेग पंजीकृत किया गया, साथ ही आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाये गये 07 अन्य अभियुक्तों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके विरूद्ध थाना रायवाला तथा कैण्ट में अभियोग पंजीकृत किये गये।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.