कल 25 दिसंबर को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सुशासन पुरस्कार से नवाजे जाएंगे 80 अफसर

Share your love

उत्तराखंड सरकार ने मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार 2020-21 व 22 की घोषणा की है। जिसमें 80 अफसर व कर्मियों को चयनित किया गया है। व्यक्तिगत श्रेणी में 15 अफसरों व सामूहिक श्रेणी में सात समूहों व 66 अफसर व कर्मचारी सम्मानित होंगे। 25 दिसंबर को सीएम पुष्कर सिंह धामी सुशासन दिवस पर अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे।

पुलिस कप्तान पौड़ी श्वेता चौबे और पुलिस कप्तान हरिद्वार अजय सिंह को भी सम्मानित किया जाएगा

25 दिसंबर को सुशासन दिवस
25 दिसंबर को पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिन पर भाजपा सुशासन दिवस मनाने जा रही है। इस दिन सरकार, मंत्री, विधायक, अफसर गांव में जाकर चौपाल भी लगाएंगे। इस दिन सरकार अपने अधिकारी व कर्मचारियों को सम्मानित भी करेंगे। जिसमें प्रदेश के 80 अफसर व कर्मचारी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार में आईएएस दंपत्ति भी शामिल
मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार 2020-21 व 22 में आईएएस दंपत्ति डॉ आशीष श्रीवास्तव और ईवा श्रीवास्तव भी शामिल हैं। ईवा की टीम का चयन टिहरी डीएम के तौर पर कृषि के क्षेत्र में और डॉ आशीष की टीम को देहरादून के डीएम रहते आईटीडीए के निदेशक के तौर पर पुरस्कार के लिए चयन हुआ है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.