इसे कहते उत्तराखंड एसटीएफ का खौफ!

लोकजन टुडे 
आख़िर अब उत्तराखंड में अपराधियों पर लगातार नकेल कसने वाली STF का कितना ख़ौफ़ है आइए जानते है इस खबर में…

आरोपी धीरज

अपने गुरु गैंगेस्टर यशपाल तोमर के राइट हैंड धीरज दिगानी ने एसटीएफ़ उत्तराखंड के ख़ौफ़ से उत्तराखंड से भागकर मेरठ कोर्ट में अपने एक पुराने केस में आत्मसमर्पण कर जेल जाना बेहतर समझा क्यूँकि उसे अंदेशा था कि उत्तराखंड की एसटीएफ़ उसके पीछे हाथ धोकर पड़ गयी है और जैसे गुरु गैंगस्टर यशपाल का हाल हुआ उससे बदतर उसका हाल ना हो जाए के डर से आत्मसमर्पण कर जेल में अपना सुरक्षित ठिकाना बना लिया आपको बता दे कि आरोपी धीरज गैंगस्टर एक्ट में था हरिद्वार से वांछित भी था और उस पर दस हजार का उत्तराखंड से ईनाम भी घोषित था। बहरहाल इस पूरे घटनाक्रम से अपराधियों में इस बात का अंदेशा तो हो गया है कि अब उत्तराखंड की STF टीम किसी भी सुरत में किसी भी अपराधी को बख्श्ने वाली नहीं है और इसी का जीता जागता उदाहरण धीरज डिगानी है..


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.