यह लोग सवार थे केदारनाथ हेलीकॉप्टर दुर्घटना में, 7 लोगों की मृत्यु की पुष्टि

Share your love

जनपद रुद्रप्रयाग श्री केदारनाथ-गरुड़चट्टी में हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, SDRF मौके पर कर रही राहत एवं बचाव कार्य।

 

आज दिनाँक 18 अक्टूबर 2022 को श्रीकेदारनाथ यात्रा मार्ग पर लिंचोली व गरुड़चट्टी के बीच एक हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की सूचना SDRF को प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीमें केदारनाथ व लिंचोली से तत्काल घटनास्थल पर पहुँची।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। उक्त हेलीकाप्टर आर्यन कंपनी का था जिसमें 07 लोग सवार थे। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने पर हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हेली में सवार व्यक्तियों का विवरण:-

मृतकों में तीन लोग गुजरात से, वहीं पायलट मुंबई से हैं । मुख्यमंत्री ने इस हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर जांच बैठा दी है।

मृतकों के नाम:-

01.पूर्वा रामानुज
02.कृति ब्राड
03.उर्वी
04.सुजाता
05.प्रेम कुमार
06.काला
07.पायलट अनिल सिंह


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.