प्रदेश में आटो मेकेनिकल कर्मियों की आवाज को किया जाएगा बुलंद

Share your love

रिपोर्ट: रफी खान

काशीपुर: उत्तराखंड में आटोमोबाइल मेकेनिकल से जुड़े कर्मचारियों की मजबूती और उनकी समस्याओं के निदान के लिए आज नगर क्षेत्र में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश भर से जुटे आटोमोबाइल से बावस्ता लोगो ने भाग लेते हुए आटोमोबाइल मेकेनिक कल्याण समिति का पुनर्गठन किया गया।

आपको बता दें कोरॉना काल में उक्त संस्था के अध्यक्ष श्याम नारायण दीक्षित की मृत्यु होने पर खाली हुए पद को लेकर और संस्था के उत्थान को लेकर आज बैठक आयोजित की गई थी जिसमें अध्यक्ष के खाली पद को भरते हुए शाह जी आटोमोबाइल के स्वामी अलीजान को सर्वसहमति से संस्था का नया अध्यक्ष न्युक्त किया गया वहीं भूपेंद्र सिंह बिट्टू को संरक्षक बनाने के साथ साथ दर्जन भर लोगो को प्रदेश की बागडोर सौंपी गई।

इस दौरान कमेटी के सभी सदस्यों ने यह एहद भी लिया के प्रदेश में मेकेनिकल कर्मियों की आवाज को उठाने के साथ ही उनकी मजबूती के लिए काम किया जाएगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.