मंत्री की आयुक्त के साथ हो गई तकरार अब रेखा ने लगाई मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री से गुहार कुछ तो कार्रवाई करो मेरे सरकार

Share your love

मंत्री रेखा आर्य और खाद्य आयुक्त सचिन कुर्वे के बीच में पांच जिला पूर्ति अधिकारियों के ट्रांसफर को लेकर अब ठन गई है मंत्री ने जहां तत्काल प्रभाव से पत्र लिखकर आयुक्त सचिन कुर्वे से जवाब तलब किया है वही बिना विभागीय मंत्री के अनुमोदन लिए बिना इन स्थानांतरण के आदेश को निरस्त कर दिया है।

आमतौर पर इस तरह के मामले काफी समय बाद मीडिया के सामने आते हैं  मंत्री के द्वारा आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर 22 जून यानी कल ही प्रेस विज्ञप्ति तक जारी करनी पड़ गई इससे आभास होता है कि आयुक्त और मंत्री के बीच में लंबे समय से सब कुछ ऑल इज वेल नजर नहीं आ रहा है विभागीय सूत्रों की माने तो खाद्य आयुक्त द्वारा जिला पर्ति अधिकारियों का स्थानांतरण पारदर्शिता के साथ किया गया है एक विश्वस्त सूत्र ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया है कि मंत्री के द्वारा कुछ और नाम ही स्थानांतरण करने को कहे गए थे

अपनी प्रेस विज्ञप्ति में मंत्री रेखा आर्य के लिखती है कि

( मंत्री के द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति ज्यों की त्यों प्रकाशित की जा रही है)

 

 

प्रेस विज्ञप्ति

*माननीया मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जताई नाराजगी,कहा खाद्य आयुक्त सचिन क़ुर्बे पर की जाए सख्त कार्यवाही*

*खाद्य आयुक्त सचिन कुर्वे ने जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन सहित किये 5 जिलापूर्ति अधिकारीयों के स्थानातरण तो खाद्य मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने बताया ‘रूल ऑफ बिज़नेस का उल्लंघन’ और निरस्त किया स्थानांतरण आदेश*

*खाद्य आयुक्त द्वारा शासन एवं मंत्रालय के अनुमोदन के बिना ट्रांसफर आदेश जारी करना ट्रांसफर एक्ट का भी उल्लंघन:- रेखा आर्या*

*ऐसा क्या निजी स्वार्थ रहा कि कमेटी की बैठक कराने से लेकर आदेश निर्गत कर जिलाधिकारीयों तक भेजनें मे लगा मात्र डेढ़ घंटे का समय:-रेखा आर्या*

*माननीया मंत्री श्रीमती रेखा आर्या द्वारा माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी को भी कराया गया पूरे मामले से अवगत*

pदेहरादून: खाद्य ,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले की मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने खाद्य आयुक्त सचिन क़ुर्बे द्वारा नैनीताल जिले के जिला पूर्ति अधिकारी श्री मनोज बर्मन को अनिवार्य रूप से अवकाश पर भेजे जाने को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है जिसे लेकर माननीया मंत्री महोदया ने खाद्य आयुक्त को पत्र लिखकर कहा कि उक्त विषय को मेरे संज्ञान में लाये बिना आयुक्त खाद्य द्वारा की गई कार्यवाही को तत्काल निरस्त किया जाता है । यह कारवाही बेहद ही खेदजनक और रूल्स ऑफ बिजनेस का घोर उल्लंघन है।

माननीय मंत्री महोदया ने कहा कि विभागीय मंत्री के अनुमोदन के बिना इस तरह की कार्यवाही का किया जाना मनमानी एवं एकाधिकार प्रतीत है। माननीया मंत्री महोदया जी ने कहा कि खाद्य आयुक्त की इस कार्यवाही को बिल्कुल भी उचित नही ठहराया जा सकता है ।

वहीं दूसरी और खाद्य आयुक्त को माननीया मंत्री महोदया द्वारा दिये गए निर्देशों के बाबजूद भी आयुक्त खाद्य सचिन कुर्वे ने उक्त कारवाही पर कोई अमल नही किया बल्कि उनके जरिये राज्य के 6 जिलों के जिला पूर्ति अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी कर दिए गए खाद्य आयुक्त सचिन क़ुर्बे के द्वारा की गई इस प्रकार की कार्यवाही पर माननीया मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने कड़ी नाराजगी वक्त करते हुए खाद्य आयुक्त को पत्र जारी कर जवाब देने को कहा है ।

माननीया खाद्य मंत्री महोदया जी ने सचिन क़ुर्बे को लिखे अपने पत्र में कहा कि आपके द्वारा जिलापूर्ति अधिकारियों के स्थानांतरण और तैनाती के आदेश शासन व विभागीय मंत्री के अनुमोदन के बिना जारी किए गए हैं अतः इन स्थानातरण को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है ।
बताते चलें कि खाद्य आयुक्त सचिन क़ुर्बे द्वारा बीते 20 जून को खाद्य मंत्री श्रीमती रेखा आर्या को बिना बताए नैनीताल जिले के जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन को अनिवार्य रुप से अवकाश पर भेजे जाने का आदेश जारी कर दिया गया था जिसपर माननीया मंत्री महोदया ने कड़ी नाराजगी वक्त करते हुए खाद्य आयुक्त द्वारा की गई इस तरह की कार्यवाही को बेहद ही खेदजनक बताया ,साथ ही खाद्य आयुक्त को स्पस्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए कहा गया किंतु खाद्य आयुक्त सचिन क़ुर्बे ने स्पस्टीकरण ना देते हुए 6 जिलों के जिला पूर्ति अधिकारियों के स्थानांतरण कर दिए ।

माननीया खाद्य मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने उक्त विषय को बेहद गंभीरता के साथ लेते हुए मुख्य सचिव को पत्र जारी किया । अपने पत्र में मंत्री महोदया ने कहा कि उनके द्वारा खाद्य आयुक्त को पत्र जारी कर नैनीताल जिले के जिला पूर्ति अधिकारी को उनके दायित्व दिए जाने की बात कही गई थी लेकिन खाद्य आयुक्त सचिन क़ुर्बे ने उनके आदेशो का अनुपालन अभी तक नही किया है जो कि विभागीय मंत्री के अधिकार क्षेत्र के अतिक्रमण होने के साथ रूल ऑफ बिजनेस का भी उल्लंघन है । बल्कि इससे इतर खाद्य आयुक्त द्वारा अन्य 06 जिलापूर्ति अधिकारीयों के स्थानंनातरण आदेश जारी करना उनकी कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह है! अतः माननीया मंत्री महोदया ने मुख्य सचिव को लिखे पत्र में कहा कि खाद्य आयुक्त सचिन क़ुर्बे द्वारा किये गए इस तरह की कृत्य का तत्काल संज्ञान लेने के साथ सख्त कार्यवाही की जाए।

अब देखना बड़ा दिलचस्प होगा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस मामले को लेकर क्या एक्शन लेते क्योंकि विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने अब खाद्य आयुक्त सचिन कुर्वे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.