कांग्रेसी ने हवन पूजन कर भाजपा सरकार की बुद्धि शुद्धि की कामना की…

Share your love

रिपोर्ट: वेद प्रकाश यादव

किच्छा: देश भर मे लगातार बढ़ रहे डीजल एवं पेट्रोल के दामों से गुस्साए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नगराध्यक्ष अरूण तनेजा के नेतृत्व में शहर के पुराना गल्ला मंडी मे पं. अरूणेश मिश्रा ने हवन पूजन कराया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता में आने से पहलें डीजल व पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर सड़क पर आए दिन आती रहती थी, लेकिन जब से भाजपा सरकार सत्ता मे आई है तब से लगातार डीजल व पैट्रोल के दामों में बढोत्तरी हो रही है, लेकिन सरकार फिर भी देश मे बढती मंहगाई को काबू करने को तैयार नही है।

कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि अगर जल्द ही सरकार ने पैट्रोल व डीजल के रेटों को कम नही किया तो हमें सड़क से संसद तक प्रदर्शन करने को मजबूर होना पडेगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *