देहरादून में किमाड़ी के जंगल में मिला युवक का कंकाल, परिजनों ने की कपड़ों से पहचान, 93 दिनों से लापता था ग्राफिक एरा के छात्र मौ. शारिक!
Share your love
लोकजन टुडे, शीतल सकलानी
देहरादून के आईएसबीटी स्थित आजाद कॉलोनी से तीन महीने पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए 22 वर्षीय B.M.RIT तृतीय वर्ष का छात्र मोहम्मद शारिक का कंकाल किमाड़ी से करीब सात किलोमीटर अंदर जंगल में मिला है। शारिक 17 जुलाई की रात अपने आजाद नगर कॉलोनी स्थित किराए के घर से निकला था जिसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। शारिक के पिता ने 18 जुलाई को पटेल नगर कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी और इस मामले में परिजनों ने शारिक के साथ रहने वाले दो दोस्तों पर शक जताया गया था। वहीं तीन महीने बाद शारिक का कंकाल मिलने के बाद अब पुलिस दोनों दोस्तों की भूमिका के साथ हत्या की जांच कर रही है।
17 जुलाई की रात स्कूटी लेकर निकला था शारिकमूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के शेरकोट का रहने वाला शारिक देहरादून में आजाद कॉलोनी में किराए के कमरे में रहकर ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से रेडियोथेरेपी टेक्नोलॉजी में बीएससी कर रहा था। जहां से वह 17 जुलाई 2026 की रात करीब 10 बजे अपनी स्कूटी लेकर निकला था। उस समय वो कमरे पर मौजूद एक व्यक्ति से कहकर गया था कि वह आधे घंटे में वापस आ जाएगा लेकिन इसके बाद नहीं लौटा।
जिसके बाद परिजनों और उसके साथ रहने वाले युवकों ने उसकी तलाश की मगर कोई जानकारी नहीं मिली और उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। 18 जुलाई को दर्ज कराई थी गुमशुदगीशारिक के लापता होने के अगले दिन 18 जुलाई को उसके परिजन मोहम्मद तारिक ने पटेल नगर कोतवाली में शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने शारिक की तलाश शुरू की।
पुलिस के तलाशने के बाद भी जब शारिक की जानकारी नहीं मिली तो इस मामले में पुलिस ने शारिक के अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया। किमाड़ी से सात किलोमीटर अंदर मिला कंकालगुमशुदगी के तीन महीने से लापता शारिक का कंकाल किमाड़ी से करीब सात किलोमीटर अंदर जंगल में मिला है। परिजनों ने कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान की। कंकाल मिलने के बाद अब पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। जिसमें पुलिस इन सवालों का जवाब तलाश कर रही है कि मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे कौन है।
साथ रहने वाले दो युवकों पर हत्या का आरोपशारिक के परिजनों ने उसके साथ रहने वाले दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शारिक के लापता होने के बाद से ही उसकी तलाश की जा रही थी लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अब जंगल में उसका कंकाल मिलने के बाद परिजनों ने मामले की गहन जांच की मांग की है। पटेल नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
