आगामी विधानसभा सत्र से पहले कप्तान ने अपनी टीम के साथ किया सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण

Share your love

 

आगामी विधानसभा सत्र की दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून  द्वारा विधानसभा व उसके आसपास के ड्यूटी स्थलों का किया स्थलीय निरीक्षण, सत्र के दौरान त्रुटि रहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

 

दिनांक 05/09/23 से प्रारंभ हो रहे विधानसभा सत्र के दृष्टिगत आज दिनांक 03/05/23 को पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून  द्वारा विधानसभा व उसके आसपास के ड्यूटी प्वाइंटों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान कप्तान द्वारा अधिनस्त अधिकारियों को विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, साथ ही विधानसभा के आसपास पूर्व में निर्धारित किए गए स्थान पर प्रभावी बैरिकेडिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा बैरिकेडिंग पर समुचित संख्या में पुलिस बल की नियुक्ति करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान  विधानसभा के आसपास चल रहे स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्यों के संबंध में अधीनस्थ अधिकारियों को संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए उक्त कार्यों को सत्र शुरू होने से पूर्व पूर्ण करवाने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक अपराध व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.