इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर ले जाने वाले युवक को थाना रायपुर पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार…
Share your love
थाना रायपुर देहरादून
दिनांक 27.5.23 को वादी द्वारा थाना रायपुर में अपनी नाबालिग पुत्री उम्र 13 वर्ष को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर घर से ले जाने के सम्बन्ध में एक प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर थाना रायपुर में मुकदमा अपराध संख्या 217/23 धारा 363 भादवी बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना चौकी प्रभारी बालावाला उ0नि0 राकेश पुण्डीर के सुपुर्द की गयी ।
प्रकरण की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुए थानाध्यक्ष रायपुर के नेतृत्व में दो पुलिस टीम गठित की गयी ।
पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिका के परिजनों से पूछताछ की गयी तो बालिका द्वारा कोई भी फोन प्रयोग करना नही बताया गया एवं बालिका के पास कोई भी फोन होने से मना किया गया । जिसके पश्चात बालिका के करीबी दोस्तों, पडोसियों, रिश्तेदारों से गहनता से पूछताछ की गयी एवं घटनास्थल के आस-पास आने जाने वाले मार्गों में लगे 15 सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया जिसके पश्चात पुलिस टीम को जानकारी मिली कि नाबालिग बालिका ने इंस्टाग्राम पर एक आईडी बना रखी है जिसके माध्यम से वह फोटो, वीडियो शेयर किया करती थी तथा इंस्टाग्राम पर किसी अन्य व्यक्ति के सम्पर्क में थी । पुलिस टीम द्वारा बालिका की इंस्टाग्राम आईडी की जानकारी प्राप्त कर उसकी आईडी से शेयर किये गये वीडियो, फोटो का अवलोकन किया तो एक संदिग्ध आईडी प्राप्त हुई जिसके द्वारा बालिका की हर फोटो, वीडियो को लाईक व कमेन्ट किये गये थे, इसके पश्चात उक्त आईडी के माध्यम से आईडी यूज कर रहे व्यक्ति की जानकारी प्राप्त की गयी तो उक्त व्यक्ति का नाम विकास कश्यप होना पाया गया । साथ ही बालिका के पिता व घर के अन्य सदस्यों के मोबाइल फोन की जानकारी से बालिका द्वारा अपने परिजनों से चोरी-छिपे एक अन्य व्यक्ति से बात करना प्रकाश में आय़ा तथा इंस्टाग्राम आईडी का प्रयोग भी अपने पिता के मोबाइल में करना पाया गया । पुलिस टीम द्वारा प्राप्त इंस्टाग्राम आईडी व मोबाइल नम्बर की जानकारी प्राप्त कर पाये गये व्यक्ति के पते पर दिनांक 21.07.2023 को दबिश दी गयी जहां से जानकारी मिली की अभियुक्त विकास कश्यप घर से छुपकर अन्य स्थान पर दत्तावली गेसुपुर में रह रहा है जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त विकास कश्यप उम्र 22 वर्ष को दत्तावली गेसूपुर जिला मेरठ से अपहरण व पोक्सो के अपराध में गिरफ्तार किया गया । जिसके कब्जे से नाबालिग बालिका उम्र 13 वर्ष को सकुशल बरामद किया गया । अभियुक्त को मा0 न्यायालय पेश किया गया, मा0 न्यायालय द्वारा अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया ।
नाम पता अभियुक्त
विकास कश्यप पुत्र तिलक राम निवासी दत्तावली गेसूपुर जिला मेरठ उम्र 22 वर्ष
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
