सीएम धामी के विजन ” ड्रग्स फ्री देवभूमि” के अंतर्गत थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने एक नशा तस्कर किया गिरफ्तार !

Share your love

लोकजन टुडे, ब्यूरो, देहरादून

सीएम धामी के विजन “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध देहरादून पुलिस द्वारा विभिन्न अभियान चलाये जा रहे है l अभियान को सफल बनाने के चलते थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा निरंतर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है l

उसी के फलस्वरूप आज दिनांक 05-12-2025 को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर राजीव नगर पुल के पास से एक अभियुक्त अमन बिष्ट को 552 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार हुए अभियुक्त अमन बिष्ट पुत्र स्वर्गीय नवीन चंद्र सिंह बिष्ट निवासी 553 शास्त्री ग्राम डकरा बाजार गढ़ी कैंट देहरादून को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है ।

अभियुक्त को गिरफ़्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी धनीराम पुरोहित फव्वारा चौक, कॉन्स्टेबल कुलदीप सिंह एवं कॉन्स्टेबल अनिल सिंह शामिल थे l


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.