टीम सीओ सदर के हाथ लगी बड़ी कामयाबी:”नशा मुक्ति केंद्र” संचालिका के बाद संचालक भी पुलिस की गिरफ्त में

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

देहरादून: बीते गुरुवार को क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र से चार युवतियां गेट का ताला खोलकर और बाहर से ताला लगाकर फरार हो गई थी जिन्हें शनिवार को एक होटल से बरामद कर लिया गया था । लड़कियों के बयान के अनुसार केंद्र संचालक द्वारा उनके साथ दुष्कर्म किया गया था जिसके मद्देनजर पुलिस ने संचालक पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था ।

बताते चलें कि गत गुरुवार को प्रकृति विहार, टर्नर रोड पर वॉक एंड विन साबर लिविंग होम एंड काउंसिलिंग सेंटर (नशा मुक्ति केंद्र) से 4 युवतियां गुरुवार शाम को फरार हो गई थीं जिन्हें दून पुलिस ने अपनी तत्परता का प्रमाण देते हुए  सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया था ।

लड़कियों के बयान के मुताबिक संचालक विभा सिंह द्वारा कई बार मारपीट की गई थी तथा संचालक विद्यादत्त रतूड़ी द्वारा उनके साथ कई बार शारीरिक छेड़छाड़ की जाती जिसमें की विभा सिंह उसका साथ देखी थी ।

मामले की जनता को समझते हुए एसपी सिटी सरिता डोभाल के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर अनुज कुमार की पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष क्लेमेनटाउन द्वारा टीम का गठन कर संचालिका विभा सिंह को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया तथा संचालक विद्या दत्त रतूड़ी को आज ऋषिकेश से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।

 अभियुक्त को पकड़ने वाली पुलिस टीम में एसओ क्लेमेनटाउन धर्मेंद्र सिंह रौतेला, वरिष्ठ उपनरीक्षक शोएब अली, महिला उप निरीक्षक रजनी चमोली, हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार, कॉन्स्टेबल सुनील कुमार, कॉन्स्टेबल सुनील पंवार, कॉन्स्टेबल हितेश, कॉन्स्टेबल भूपेंद्र व एसओजी से कॉन्स्टेबल किरण शामिल थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.