Super Exclusive: हरिद्वार में मोबाइल में बम विस्फोट
Share your love
Super Exclusive..
अगर आप मोबाइल उपभोक्ता है तो यह खबर आपके लिए पढ़नी बेहद जरूरी है अपने मोबाइल को लेकर सुरक्षा संबंधी बड़े-बड़े दावे करने वाली चाइना ब्रांड की ओप्पो कंपनी के मोबाइल अब सुरक्षित नहीं है यह हम इसलिए कह रहे हैं कि हरिद्वार में फोन पर बात करते समय ओप्पो ब्रांड का f9 pro अचानक जोरदार धमाके के साथ फट गया गनीमत यह रही कि इसमें फोन पर बात करने वाले को कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ हालांकि उसको कुछ छोटे जरूर आई है ज्वालापुर क्षेत्र के सराय इलाके में रहने वाले फिरोज ने ओप्पो का यह फोन करीब 3 महीने पहले रानीपुर मोड़ स्थित एक मोबाइल की दुकान से 21500 रुपए का खरीदा था लेकिन सोमवार शाम जब उसकी बहन फोन पर किसी से बात कर रही थी तो यह फोन जोरदार धमाके के साथ फट गया

इस संबंध में जब ओप्पो के टेक्निकल हेड दीपक तोमर जो कि देहरादून मुख्यालय में बैठते हैं जब उनसे हमने बात करनी चाही तो उन्होंने कोई सीधा जवाब देने के बजाय सिर्फ इतना कहा कि वह फोन को चेक कराएंगे और वह किन कारणों से फटा है इसकी जांच करेंगे अधिकारी के इस बयान से साफ है कि वह अपने ग्राहकों की जिंदगी के प्रति कितने गंभीर हैं पीड़ित ग्राहक को हालांकि कंपनी ने फोन बदल कर देने की बात कही है लेकिन यदि पीड़ित ग्राहक कि इस धमाके में जान चली जाती तो उसका जिम्मेदार कौन होता अब पीड़ित पक्ष इस मामले में पुलिस में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रहा है
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
