उत्तराखंड घूमने आए संयुक्त राष्ट्र में भारत के पूर्व राजनयिक की अचानक मौत

Share your love

नैनीताल: नैनीताल घूमने पहुंचे गुरुग्राम निवासी संयुक्त राष्ट्र के पूर्व राजनयिक केपी लाल की मौत हो गई। डाॅक्टर ने हार्ट अटैक से मौत होने का अंदेशा जता रहे हैं। जानकारी के मुताबिक डीएलएफ एफ-1 गुरुग्राम हरियाणा निवासी के केपी लाल अपनी पत्नी और एक दोस्त के साथ घूमने के लिए बीते 16 जून को नैनीताल आए हुए थे। वो तल्लीताल स्थित पुलिस गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे।

सोमवार सुबह वह अन्य परिजनों के साथ वापस घर को निकल रहे थे। गेस्टहाउस से बाहर निकल वह कार में बैठे ही थे कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द की शिकायत बताने के बाद वह बेसुध हो गए। साथ में मौजूद परिजन उन्हें तुरंत बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है। डॉ सुतांशु शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया हृदयघात से मौत हुई हो ऐसा लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता लग पायेगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.