बिना मान्यता प्राप्त चल रहे स्कूलों पर की जाएगी सख्त कार्रवाई !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो देहरादून

देहरादून से बड़ी खबर है, उत्तराखंड में बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब शिक्षा विभाग सख्त हो गया है। ऐसे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी तेज कर दी गई है। रुद्रप्रयाग जिले में बिना मान्यता संचालित पाए गए 69 स्कूलों को शिक्षा विभाग ने नोटिस जारी किया है।

उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। बिना मान्यता के संचालित हो रहे स्कूलों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया है।


रुद्रप्रयाग जिले में ऐसे 69 स्कूलों की पहचान की गई है, जो बिना मान्यता के संचालित पाए गए। विभाग की ओर से इन सभी स्कूलों को नोटिस जारी कर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।


शिक्षा विभाग ने स्कूल संचालकों को 15 दिन की समयसीमा दी है। तय अवधि में मान्यता संबंधी प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर इन स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।


विभाग का कहना है कि छात्रों के भविष्य से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

अब देखना होगा कि तय समयसीमा में कितने स्कूल मान्यता की प्रक्रिया पूरी करते हैं और कितनों पर कार्रवाई होती है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.