पुरानी व्यवस्था बहाली को लेकर ट्रांसपोर्टरों का प्रदेशव्यापी चक्काजाम आज…
Share your love
देहरादून : पुरानी व्यवस्था बहाली को लेकर आज ट्रांसपोर्टरों का प्रदेशव्यापी चक्का जाम है। इसी कड़ी में पूरे उत्तराखंड में ट्रांसपोर्टरों द्वारा चक्काजाम किया जाएगा। इस चक्काजाम के फैसले से विक्रम जनकल्याण समिति पीछे हट गई है। समिति ने आन्दोलन को समर्थन तो दिया, लेकिन वाहनों का चक्का-जाम नहीं करने का निर्णय लिया। वही आज होने वाले इस चक्काजाम को लेकर चक्का-जाम को लेकर ट्रांसपोर्टरों में शुरुआत से एक राय नहीं रही।
वैन एसोसिएशन ने भी किया किनारा
उत्तराखंड स्कूल वैन एसोसिएशन ने भी चक्का-जाम से किनारा किया हुआ है। आंदोलन में शामिल ट्रांसपोर्टर आज मंगलवार को चक्का-जाम से साथ विधानसभा कूच कर प्रदर्शन करेंगे। इसमें निजी स्टेज कैरिज बस, सिटी बस, टैक्सी, मैक्सी, आटो, टाटा मैजिक, लोडर और ट्रक यूनियन शामिल हैं।चक्का-जाम की वजह से आमजन, पर्वतीय मार्गों के यात्रियों और बाहर से आने वाले पर्यटकों को मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, रोडवेज बसों का संचालन सुचारू रहेगा।प्रदेश में सार्वजनिक यात्री और माल वाहनों की फिटनेस की वर्तमान व्यवस्था को बदलकर निजी कंपनी के जरिये आटोमेटेड फिटनेस स्टेशन में कराने आ विरोध कर रहे ट्रांसपोर्टरों ने मंगलवार को प्रदेशव्यापी चक्का-जाम का एलान किया हुआ है।
पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग
इसी के साथ ट्रांसपोर्टर डीजल चालित वाहनों पर लगाये जा रहे प्रतिबंध का भी विरोध कर रहे। उनकी मांग है कि जब तक प्रदेश के सभी जिलों में फिटनेस के लिए दो-दो स्टेशन स्थापित नहीं हो जाते, तब तक पुरानी व्यवस्था को बहाल रखा जाए।
पुरानी व्यवस्था में वाहनों की फिटनेस आरटीओ व एआरटीओ कार्यालय में संभागीय परिवहन निरीक्षक की ओर से की जाती थी। पिछले दिनों सरकार ने देहरादून के डोईवाला और ऊधमसिंहनगर के काशीपुर में निजी कंपनी के जरिये पीपीपी मोड में आटोमेटेड फिटनेस स्टेशन शुरू किए और सभी वाहनों को वहां ले जाने के आदेश दिए गए।इनमें से काशीपुर के फिटनेस स्टेशन पर नैनीताल हाईकोर्ट स्टे लगा चुकी है, जबकि डोईवाला का अभी चल रहा। आरोप है परिवहन आयुक्त यहां देहरादून, विकासनगर, हरिद्वार, रुड़की, कोटद्वार समेत गढ़वाल के वाहनों को ले जाने का दबाव बना रहे।
इसी के विरोध में ट्रांसपोर्टर आंदोलन कर रहे। परिवहन महासंघ के आह्वान पर मंगलवार को प्रदेश में चक्का-जाम और विधानसभा घेराव का कार्यक्रम प्रस्तावित है। ट्रांसपोर्टर रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल मैदान से विधानसभा कूच कर प्रदर्शन करेंगे।विक्रम यूनियन का चक्का-जाम से किया किनारा
वहीं, विक्रम जनकल्याण समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को हुई विक्रम यूनियनों की बैठक में चक्का-जाम से किनारा कर लिया गया। राजेन्द्र कुमार ने बताया कि विक्रम चालक संचालन कार्य करेंगे जबकि वाहन मालिक विधानसभा कूच में शामिल होंगे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
