अवैध संबंध, खौफनाक अंत: एसएसपी के नेतृत्व में प्रेमनगर पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाई ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के प्रभावी व दमदार नेतृत्व में दून पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता और त्वरित कार्रवाई का लोहा मनवाया है।

बाइट: एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोभाल

थाना प्रेमनगर क्षेत्र में हुई एक ब्लाइंड मर्डर का पुलिस टीम ने महज 12 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए हत्या आरोपी प्रेमी और मृतक की पत्नी को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

जानिए पूरा मामला…

दिनांक 03 अक्टूबर 2026 को प्रेमनगर थाना क्षेत्रान्तर्गत मांडुवाला डॉल्फिन कॉलेज के समीप जंगलों में एक खाई में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही जब थानाध्यक्ष प्रेमनगर पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे तो देखा कि मृतक के गले पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान थे ।

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी देहरादून स्वयं अन्य उच्चाधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, स्थिति का जायजा लिया और अलग-अलग टीमों को गठन लाते हुए प्रेमनगर पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निर्देशों का पालन करते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया जिसने मौके से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए ।

इसके साथ ही पुलिस टीमों ने घटनास्थल के आसपास के रास्तों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, स्थानीय मजदूरों का सत्यापन किया और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

एसएसपी देहरादून के कुशल मार्गदर्शन और प्रेमनगर पुलिस की सजगता का ही नतीजा था कि घटना के मात्र 12 घंटों के भीतर दिनांक 03/10/2026 को मांडूवाला बाला सुंदरी मंदिर के पास से मुख्य आरोपी लल्लन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया।

कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने मृतक की पत्नी मीना के साथ मिलकर हत्या की बात कबूल कर ली जिसके पश्चात पुलिस ने सह-आरोपी पत्नी मीना को भी प्रेमनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

मृतक की पहचान मदन मुखिया (उम्र 38 वर्ष), निवासी सहरसा (बिहार), हाल निवासी मांडूवाला (देहरादून) के रूप में हुई है।

इस ब्लाइंड मर्डर का मात्र 12 घंटों में खुलासा करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रेमनगर उपनिरीक्षक गिरीश नेगी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय रावत, चौकी प्रभारी झाझरा उपनिरीक्षक प्रद्युमन सिंह नेगी, उपनिरीक्षक जगदम्बा प्रसाद बहुगुणा, कॉन्स्टेबल रोबिन सिंह, कॉन्स्टेबल अमरेंद्र, महिला कॉन्स्टेबल सुशीला एवं चालक जी.एस. सैनी शामिल थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.